बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कांग्रेसी नेता अजय सिंह के भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी है। छत्तीसगढ़ का ये जिला सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। नक्सलियों ने रात तकरीबन नौ बजकर तीस मिनट के आसपास वारदात को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहुल को अस्पताल तक पहुंचााया। मृतक के चाचा अजय सिंह नक्सलियों के निशाने पर हैं। इसी वजह से सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है।अजय सिंह को राहुल भैया के नाम से भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।अजय सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले साल 2013 में छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले में कांग्रेसी नेताओं के एक काफिले पर नक्सलियों के एक बेहद घातक हमले में प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार और वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा समेत कई लोगों की हत्या हुई थी। गुरूवार को भी बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम फटने से जवान की मौत हो गई है। जबकि दंतेवाड़ा में प्रेशर बम फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
यह भी पढ़े :500 के नोट पर युवक की पिटाई,वीडियो वायरल
यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें
106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार,,, हिराबाई ने राष्ट्रपति के कंधे पर रखा हाथ, पंडवानी गायिका पीएम के सामने बैठी, अमित शाह ने सम्मान में रखा डिनर...यहां देखें तस्वीरें
खास खबर डॉट कॉम : आज की टॉप हैडलाइंस
भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त, अमृतपाल अभी भी फरार
Daily Horoscope