• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश बनाइए- मनोज तिवारी

manoj Tiwari address a huge rally in gonda - Gonda News in Hindi

तेज प्रताप सिंह,गोंडा। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा कि हमें प्रदेश में हर काम का कीमत लेने वाली या प्रदेश में बेटियों की इज्जत न बचा पाने वाली सरकार नहीं चाहिए। कमल निशान पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जिताकर नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश बनाइए। वह जिले के कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह लल्ला भइया के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कांगेस पार्टी पर तंज कसते हुए बताया कि राहुल ने रोते हुए अपनी मां से कहा कि उत्तराखण्ड में गिर चुके हैं तो उनकी मां ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश के साइकिल पर बैठ जाओं तो प्रियंका गांधी के लिए कहा कि रायबरेली से बाहर भी जाकर दिखाओं, जिससे यूपी पूलिस का अपमान न होने पाए। सरकार तो सबका साथ सबका विकास करने वाली होने चाहिए। मनोज तिवारी ने सपा सरकार में महिला की अस्मत लूटने वाले मंत्री के खिलाफ डीजीपी द्वारा कार्रवाई करने के मामले में मुख्यमंत्री से पूछना पडता है तो भला प्रदेश में बेटियों व महिलाओं की इज्जत कैसे बच सकती हेै। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने सपा के परिवारिक ड्रामे पर जब कहा रामचन्द्र कह गये सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा रहेगा राजभवन में बाप वनवास जाएगा पढ़ा तो खूब ठहाके लगे। प्रत्याशी के लिए उन्होंने अपील में कहा कि अपना एक कमल लल्ला भइया को जिता कर भेजिए तो नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश बनेगा। इस अवसर पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह पीयूष मिश्रा विन्देश्वरी प्रसाद सिंह रामकुमार पाण्डेय धर्मेन्द्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[# उप्र चुनाव: राजनीति के दंगल में जनता की चौखट पर राजघराने]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-manoj Tiwari address a huge rally in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manoj tiwari, address, huge rally, gonda , up election, up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved