ऊना(ममता भनोट)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट व विस क्षेत्र कुटलैहड़ के युवा नेता विजय डोगरा ने कहा कि अभद्र व अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर देश के प्रधानमंत्री पद को नरेंद्र मोदी दागदार न करें। पीएम एक उच्च पद है और इस पर बैठने वाला देश को चलाता है लेकिन मोदी इस पद पर बैठकर ओच्छी राजनीति कर रहे है। इससे देश व देश की जनता का मान-सम्मान अन्य देशों में भी बढ़े। डोगरा ने विश्रामगृह ऊना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डोगरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ की जा रही झूठी और शर्मसार बयानबाजी निंदनीय है। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद पर पंडित लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपयी आदि तैनात हुए। जिन्होंने भारत को दुनियाभर में लोह देश के रूप में पहचान दिलवाई। लेकिन किसी ने भी नरेंद्र मोदी की तरह किसी पूर्व प्रधानमंत्री पर इस प्रकार की घटिया और शर्मसार बयानबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को अप्रैल 2004 में 72 वर्ष की आयु में वह प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था, इसके बाद दूसरी बार उन्हें वर्ष 2009 में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के लिए उन्हीं पर भरोसा किया। 2009 के लोकसभा चुनावों में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है।
यह सम्मान सबसे शक्तिशाली पीएम इंदिरा गांधी के खाते में भी नहीं है। विपक्ष के लगातार हो रहे सरकार पर हमलों के उपरांत भी उनके राजनीतिक विरोधी तक उनकी इमानदारी की आज भी कद्र करते हैं। ऐसे महान पुरुष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटिया बयानबाजी कर शर्मसार न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी डॉण् मनमोहन सिंह के प्रयासों और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास की गंगा वहीं है। जिसके चलते इस विस चुनावों में भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। इस अवसर पर बुद्धिजीवी कांग्रेस सैल के जिला अध्यक्ष एसएन शुल्का व जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमन शर्मा भी मौजूद रहे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधन
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में वांछित मुठभेड़ में ढेर
Daily Horoscope