• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शहर का निखरेगा रुप - मंजीत सिंह

उदयपुर। झीलों की नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद के चलते स्वायत्त शासन सचिव डाॅक्टर मंजीत सिंह गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। जहां उन्हांेने स्मार्ट सिटी कंपनी बोर्ड की समीक्षा बैठक ली। नगर निगम सभागार में हुई बैठक में उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत वाॅल सिटी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। स्वायत्त शासन सचिव मंजीत सिंह ने बताया कि उदयपुर को स्मार्ट बनाने के लिए मुख्य रूप से वाटर सप्लाई, सेनीटेशन, सीवरेज, सड़क, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और रोड लाईट पर खासा काम किया जाना है। जिसको लेकर अप्रेल 2017 तक एक हजार करोड़ की डीपीआर तैयार हो जाएगी। मंजीत सिंह ने बताया कि उदयपुर शहर अभी महज पंद्रह फीसदी ही सीवरेज से कवर्ड है। साथ ही शहर में 50 फीसदी पेयजल ही काम में लिया जा रहा है। बाकी पानी बेकार ही जा रहा है। उन्होंने अगले दो महीने में टेंडर होने के साथ अप्रेल 2017 तक काम पूरा कर लेने की बात कही। यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी

यह भी पढ़े

Web Title-manjeet singh says that come out of the city as smart city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, news, rajasthan, manjeet, singh, smart, city, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved