• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मणिपुर में उपद्रव, 22 वाहन फूंके, कर्फ्यू

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में रविवार को नागा समूहों द्वारा लगाई गई आर्थिक नाकेबंदी के खिलाफ विरोध कर रहे निवासियों ने कुछ जगहों पर कम से कम 22 कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगा दी। यहां एक आतंकी हमले के बाद कर्फ्यू लगाना पड़ा। आगजनी करने वालों ने वाहनों के चालकों और यात्रियों को निशाना नहीं बनाया। दमकल गाड़ियों के मौके पर नहीं पहुंच पाने से वाहनों को नहीं बचाया जा सका। हथियारों से लैस पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान हिंसा वाले इलाकों में गश्त कर रहे हैं। पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।
केंद्र मूकदर्शक...

नाकेबंदी को लेकर लोगों की नाराजगी जाहिर करते हुए सामाजिक कायकर्ता ए राजन ने कहा, चूंकि केंद्र सरकार यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) को पाल पोस रही है और आतंक वादी संगठन इसे मजबूत कर रहे हैं, इससे स्थिति दिन प्रति दिन बदतर होती जा रही है। केंद्र मणिपुर में एक नवंबर से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकाबंदी को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-Manipur blockade: Mobile internet services suspended in Imphal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manipur blockade, mobile internet services, internet services suspended in imphal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved