हुआ यूं कि चूरू जिले के सुजानगढ़ के गांव जोगलिया निवासी उम्मेद सिंह सुबह करीब चार बजे रतनगढ़ में अंडरब्रिज के नजदीक रेलवे ट्रेक पर लेट गया। गनीमत यह रही कि जहां वह वह लेट रहा था वहां ट्रेक पर थोड़ा सा मोड़ था। इसलिए ट्रेन आई तो चालक को वह ट्रेक पर लेटा हुआ नजर आ गया। चालक ने ट्रेन की गति धीमी की, मगर तब तक ट्रेन का इंजन और एक बोगी उम्मेद सिंह के शरीर के ऊपर से गुजर चुके थे। एकबारगी तो लगा कि उम्मेद शायद ही बच पाया होगा, मगर ट्रेन रुकने के बाद जीआरपी की मदद से उसे बाहर निकाला तो उसकी सांसें चल रही थी। उसका शरीर कई जगह से जख्मी हो गया था। उसे तुरंत रतनगढ़ के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चूरू रैफर कर दिया गया। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope