कानपुर। पनकी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्लम्बर गंभीर रूप से झुलस गया। नाजुक हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। [@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]
हादसे का शिकार प्लम्बर चकेरी इलाके में रहने वाला वेद प्रकाश है। गुरूवार को वह पनकी के गंगागंज में निर्माणाधीन मकान में काम करने आया था। धूप निकलने पर वह मकान की छत पर जाकर धूप सेक रहा था। इस बीच छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर हाथ लगने से वह करंट की चपेट में आ गया।
चीख सुनकर साथ काम कर रहे अन्य मजदूर पहुंचे और गंभीर हालत में प्लम्बर को पास के राजाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डाक्टरों के मुताबिक झुलसे युवक की हालत नाजुक है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope