• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी,भाजपा की जांच की जानी चाहिए:ममता

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर आम आदमी को लूटने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मोदी और भाजपा के खिलाफ जांच बिठाए जाने की मांग की। ईस्ट मिदनापुर के कोलाघाट में एक जनसभा के दौरान ममता ने कहा,उन्होंने आज आपके पैसे लूटे हैं, कल वे आपके गहने लूट लेंगे और उसके बाद वे आपकी जमीनें छीन लेंगे। भारत में एक लुटेरी पार्टी आई है जो आम लोगों के अधिकार लूटने में लगी हुई है।
ममता ने कहा,नोटबंदी बहुत बडा घोटाला है। हम मोदी, मोदी की सरकार और आपकी पार्टी के खिलाफ जांच की मांग करते हैं। लोगों को आखिर पता लगना चाहिए कि नोटबंदी के पीछे क्या सौदा हुआ है। सारा राज खुल चुका है। ममता ने हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी पर गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए औद्योगिक घरानों द्वारा 40 करोड रूपये का रिश्वत लेने के आरोपों का हवाला देते हुए जांच की मांग की है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-mamta banerjee demands probe against modi, BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamta banerjee, probe, modi, bjp, citizen rights, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved