जयपुर। छोटी काशी में शनिवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। 14 जनवरी को सुबह 7. 40 बजे सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। कई वर्षो के बाद संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि योग अमृत सिद्धि योग के साथ चंद्रमा कर्क राशि में और अश्लेषा नक्षत्र व प्रीति तथा मानस योग रहेगा।
बाजार में खरीदारी से रौनक
त्यौहार को लेकर बाजार में भी खासी रौनक दिखाई दे रही है। खरीदारों से बाजार गुलजार हो रहे है। मकर संक्रांति पर फीणी तिल से बने व्यंजनों, वस्त्र, बर्तन, कम्बल आदि का दान देने की परंपरा होने से बाजार में खरीदारी की रौनक दिखाई दे रही है। शहर में जगह जगह तिल के लड्डू, रेवड़ी, गजक, तिल पट्टी, मूंगफली पट्टी, फीणी आदि व्यंजनों की बिक्री के लिए दुकाने सज गई है। लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार दान देेने के लिए खरीदी कर रहे हैं। इसकें साथ ही लोग दान में देने के लिए बर्तन, कपड़े, फल, कम्बल आदि की खरीद रहे हैैं।
दिन भर चलेगा दान—पुण्य का दौर
मकर संक्रांति पर दान—पुण्य का काल पूरे दिन रहेगा। इस बार माघ मास में आ रही है, जिससे पुण्य करने वालों को पुण्य का कई गुना अधिक फल मिलेगा। जिसके चलते पूरे दिन दान पुण्य का दौर चलेगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान—पुण्य करने, गलता तीर्थ, पुष्कर एवं स्नान का विशेष महत्व है। संक्रांति पर दान का महत्व रहता है। व्यक्ति को यथासंभव किसी गरीब को अन्न दान, तिल व गुड़ का दान करना चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार कोई भी धर्म कार्य तभी फल देता है। जब वह पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गाय को चारा, गरीबों को दान-पुण्य करने और भगवान गणेश के मंदिर में तिल, लक्ष्मी जी के मंदिर में शहद चढ़ाने पर विशेष फल मिलेगा। संक्रांति पर मिलेगा लाभ मकर संक्रांति के अवसर पर सभी राशियों वालों को भी लाभ मिलेगा।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधन
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में वांछित मुठभेड़ में ढेर
Daily Horoscope