मुंबई। महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अपने दस मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को राजस्व, अल्पसंख्यक विकास एवं वक्फ, कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य तथा आबकारी विभाग दिए गए हैं। महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगंतीवार को वित्त एवं योजना तथा वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विनोद तावडे स्कूली शिक्षा एवं खेल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, मराठी भाषा और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंबई की घाटकोपर पूर्व सीट से विधायकप्रकाश मेहता संसदीय कार्य, उद्योग और खनन मंत्रालय संभालेंगे, जबकि चंद्रकांत पाटिल को टेक्सटाइल और सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। पंकजा मुंडे को देवेंद्र फडणवीस सरकार में ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल कल्याण विभाग दिया गया है।
विष्णु सावरा जनजातीय मामले और सामाजिक न्याय मंत्रालय संभालेंगे। दिलीप कांबले सामाजिक न्याय राज्यमंत्री बनाए गए हैं। विद्या ठाकुर को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने गृह, शहरी विकास, आवास और स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जो विभाग किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं वह मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।
ओडिशा में मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
नेपाल के प्रधानमंत्री ने महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की, महाकाल लोक को देखा
दिल्ली हाई कोर्ट ने सिसोदिया को पत्नी, परिवार से मिलने की इजाजत दी
Daily Horoscope