• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मशीन से जाएगा मैं जिंदा हूं का प्रमाण पत्र

Machine Will give I Am Alive certificate - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। मैं जिंदा हूं का प्रमाण पत्र अभी तक बैंकों में सभी पेंशनर्स को देना पड़ता है। फिर चाहे वो राजकीय सेवा से रिटायर हुआ हो या फिर सेना से। लेकिन झुंझुनूं में सेना से रिटायर पेंशनरों को इस प्रमाण को देने के लिए इस बार कम से कम लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और कागजी खानापूर्ति में भी वक्त जाया नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि 26 फरवरी को झुंझुनूं में प्रस्तावित पूर्व सैनिक रैली में ये सुविधा मिलेगी। पूर्व सैनिक बायोमेट्रिक मशीन के जरिए अपने जिंदा होने का प्रमाण पत्र मशीन को देंगे और मशीन ये प्रमाण ऑनलाइन बैंकों तक पहुंचाएगी। सीओ रणजीव सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में सैनिकों की समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही होगा। साथ ही कुछ समस्याओं को डीआईएवी और केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड की वेबसाइट पर डालकर उसका फॉलोअप कर समाधान कराया जाएगा। 26 फरवरी को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक स्वर्ण जयंती स्टेडियम में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने और उन समस्याओं के समाधान के लिए दक्षिण पश्चिमी कमान के अंतर्गत स्ट्राइक एक के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह की अध्यक्षता में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। हिसार स्थित आम्र्ड डिवीजन की ओर से आयोजित इस रैली में सेना, नौ सेना, वायु सेना मुख्यालय, ईसीएचएस, एजीआईएफ, रिकॉर्ड कार्यालय, जिला सैनिक परिषद्, जिला प्रशासन, डीपीडीओ, बैंक, सीएसडी कैंटीन और चिकित्सा संबंधी स्टाॅल लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। इस दौरान जिले के विकलांग सैनिकों को तीन पहिया स्कूटर भी प्रदान किए जाएंगे।

[ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Machine Will give I Am Alive certificate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: machine will give i am alive certificate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved