चेन्नई। अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के प्रचार सचिव और लोकसभा उपाध्यक्ष एम. थंबी दुरई ने सोमवार को पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला से राज्य की मुख्यमंत्री का पदभार संभालने का आग्रह किया। दुरई ने एक बयान में कहा, इतिहास गवाह है कि जब किसी पार्टी का नेतृत्व और सरकार का नेतृत्व दो अलग-अलग लोगों के हाथों में रहा, तो ऐसी सरकारों के रास्तें में कई रुकावटें आईं और वह अपने वादे पूरे करने में नाकाम रहीं। [@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
ऐसी सरकारों ने जनता का विश्वास खो दिया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता उस स्थिति को स्वीकार नहीं कर पाती, जहां पार्टी नेतृत्व और सरकार का नेतृत्व दो अलग-अलग लोगों के हाथों में हो। जनता मानती है कि सरकार अपने चुनावी वादों को निभाने पर तभी ध्यान देती है, जब पार्टी और सरकार दोनों एक ही व्यक्ति के हाथों में हो।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope