नूंह। जिले
के नगीना शहर की चर्चित प्रेम कथा में नया मोड़ आ गया है। लड़की ने प्रेमी
पर जबरन अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगा कर अपने
परिजनों के साथ रहने की इच्छा जताई है। इसके बाद नगीना पुलिस ने प्रेमी व उसके
साथी को जबरन अपहरण व दुष्कर्म आरोप में जेल की सलाखों के पीछे
भेज दिया है। लड़की को कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप
दिया है। नगीना शहर से दो सप्ताह
पूर्व जुनेद पुत्र कल्लू निवासी व उसके साथी ने एक लड़की पर प्रेम प्रसंग का
चक्कर चला कर उसका रात में अपहरण कर लिया था। लड़की के परिजनों को रात में
तो कुछ समक्ष में नहीं आया लेकिन लड़की को इधर-उधर ढूढ़ने के बाद लड़की भाई
ने दूसरे दिन नगीना पुलिस में शिकायत कर सारी कहानी का उल्लेख किया। लड़की
के परिजनों ने बताया कि लड़की की 15 पहले शादी की गई है। नगीना पुलिस ने
लड़की परिजनों की शिकायत पर जुनेद व साकीर के खिलाफ जबरन अपहरण का मामला
दर्ज कर लड़की को खोजना शुरू कर दिया। नगीना
पुलिस ने गुप्त सूचना पर 28 अक्टूबर को चंडीगढ़ 28 सेक्टर से लड़की व दोनों
लड़को को बरामद कर दूसरे दिन नूंह अदालत में पेश किया तो अदालत ने लड़की 164
के बयान कराने के बाद प्रेमी व उसके साथी को जेल भेज दिया तथा लड़की सैफ हाउस
में भेज दिया।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संपर्क से समर्थन अभियान के दूसरे दिन नई दिल्ली में किया संवाद
आईएमडी की चेतावनी, अगले 36 घंटे में तीव्र रूप लेगा चक्रवाती तूफान 'बिपोरजॉय'
दिल्ली में भाजपा नेता की हत्या के आरोप में कपिल सांगवान गैंग के दो और शार्पशूटर गिरफ्तार
Daily Horoscope