जालधंर। कनाडा से आई 60 वर्षीय एनआरआई महिला ने थाना सात में अंबाला के 65 वर्षीय निवासी रघुवीर सिंह के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है सिंह ने उसके साथ जबरन सबंध बनाए और मारपीट की। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के अनुसार सिंह से उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। दो वर्ष तक दोनों के बीच चेटिंग का सिलसिला जारी रहा। उसके बाद वह जालधंर आई और यहां के छोटा बरदारी में रहने लगी। सिंह भी यहां आता था उसने उसके साथ जबरन सबंध बनाए। महिला ने बताया कि वह इसका विरोध करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। रघुबीर की ज्यादती लगातार बढ़ती ही गई और वह इससे तंग आ गई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस में शिकायत देने के बाद रघुबीर सिंह लापता हो गया। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। रघुबीर सिंह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लाया जाएगा।
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope