• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी:अब RBI के बाहरNRIs की कतारें

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर की रात को नोटबंदी का ऐलान किया। आम लोगों को नोट बदलवाने के लिए 50 दिन का समय दिया गया। बैंकों में 30 दिसंबर तक तो पुराने नोट बदले गए। 30 दिसंबर तक ही आम लोग पुराने नोट बदलवा सकते थे, लेकिन एनआरआई लोगों के लिए पुराने नोट बदलवाने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है।

गौरतलब है कि एनआरआई लोग आरबीआई के ऑफिस में जाकर अपने पुराने नोटों को बदलवा सकते हैं। अब देश विदेश से एनआरआई लोग नोट बदलवाने के लिए दौडे चले आ रहे हैं। मुंबई में फोर्ट स्थित रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर पुराने नोट बदलने के लिए एनआरआई लोगों की लंबी लाइन लगी है।

यहां पर अमेरिका, बहरीन, ऑस्ट्रेलिया से कई लोग आए हुए हैं, जिनको अमान्य हो चुके 500 और 1000 के नोटों को बदलवाना है। कई एनआरआई तो अपने परिवार के साथ लाईन में लगे हुए हैं। कुछ एनआरआई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ लाइन में लगी हुई हैं।


[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

यह भी पढ़े

Web Title-Long queue of NRIs for changing ol notes outside mumbai RBI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noteban, long queue of nris, changing ol notes, nris queue outside mumbai rbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved