• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बदमाशों ने दिन दहाड़े ताला व्यापारी के 20 लाख रुपये लूटे

Lock trader’s Rs 20 lakh looted in broad daylight by miscreants - Aligarh News in Hindi

अलीगढ़। सिविल लाइन थाना इलाके के मीनाक्षी पुल के ऊपर ताला व्यापारी के नौकर से दिनदहाडे बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर बीस लाख रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गये।शहर के गूलर रोड निवासी गौरव गोयल पुत्र आदर्श गोयल की नुमाइश ग्राउड के निकट ताले की फैक्टरी है। बताते है कि गौरव प्राइवेट फाइनेंस का भी काम करता था। गुरुवार की दोपहर को व्यापारी का नौकर मनोज ज्ञान सरोवर कॉलोनी से बीस लाख रुपये अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर पत्थर बाजार के लिए निकला था। मिनाक्षी पुल के ऊपर पल्सर सवार बदमाशों ने नौकर को रोक कर मारपीट शुरू कर दी। एक रिक्शा चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। अन्य राहगीर कुछ समझ पाते, इससे पहले बदमाशों ने स्कूटी का लॉक लगाकर डिग्गी में रखे 20 लाख रूपये लूटकर कर फरार हो गये। दिनदहाडे लुटपाट की सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीडित व्यापारी को सूचना दे दी तथा नौकर से घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। उधर पीडित व्यापारी बदमाशों द्वारा लूटी गयी सही रकम को लेकर तरह-तरह की बात करते दिखे। चूंकी नोटबंदी के बाद प्रतिबंधित नोट को लेकर सरकार ने तमाम नियम बनाये है। लुटे नोट पुराने बताये जा रहे है। यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Lock trader’s Rs 20 lakh looted in broad daylight by miscreants
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aligarh, rs 20 lakh looted, rs 20 lakh looted in broad daylight, looted in broad daylight , looted in broad daylight by miscreants, lock trader’s rs 20 lakh, lock trader’s rs 20 lakh looted, lock trader’s rs 20 lakh looted in broad daylight, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, aligarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved