• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स की पहल से जरूरत मंद परिवारों के खिले चेहरे, मनाई सेवा की दीपावली

Lions Club Bharatpur Royals initiative brought smiles to the faces of needy families, celebrated Diwali of service - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। 'आओ खुशियां बाँटें, दिलों में उजियारा फैलाएँ' प्रांत के प्रकल्प के तहत आज लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स ने बी-नारायण गेट स्थित अपना घर हेल्प लाइन पर जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाई।

क्लब सचिव रमेश चंद वर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा प्रतिवर्ष यह प्रयास किया जाता है कि हम हमारे सनातन पर्व सिर्फ अपने घर में ही नहीं मनाये बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ मनायें और खुशियाँ फैलाएं। इसी कड़ी में रविवार को अपना घर हेल्पलाइन भवन बी-नारायण गेट, भरतपुर पर लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स के परिवारों ने लगभग 80 जरूरतमंद लोगों के साथ मिलकर दीपावली मनाई। जिसमें जरूरतमंद लोगों को मिठाई, दिये, खील - बतासे, दीपक मोमबत्ती आदि की किट बनाकर उपलब्ध कराई। क्लब संरक्षक विनोद सिंघल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य है कि दीपों का उजियारा और मिठास सिर्फ घरों तक नहीं हर उस जगह तक पहुँचे जहाँ उम्मीद की लौ जलनी बाकी है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता द्वारा अपना घर हेल्प लाइन के सचिव विनोद खंडेलवाल, लायंस क्लब भरतपुर के रीजन चेयरपेर्सन लायन विनोद गर्ग का पटका पहनाकर स्वागत किया।
वहीं क्लब उपाध्यक्ष लायन सत्यव्रत आर्य व ज्योति आर्य द्वारा जोन चेयरपेर्सन लायन मंजू गुप्ता का पटका पहनाकर अभिननदन किया गया। इस अवसर पर केदार सैनी, गौरव गोयल, संजय खंडेलवाल, मनु राणा, अमित खंडेलवाल, मंगतूराम बसवाड़ा, मानव गर्ग, कविता वर्मा, श्वेता गुप्ता, वर्षा खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lions Club Bharatpur Royals initiative brought smiles to the faces of needy families, celebrated Diwali of service
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, lions club bharatpur royals, provincial project, diwali celebration, needy families, apna ghar helpline, b-narayan gate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved