• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चनाना का मामला जिप में उठाने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

lifting the villagers expressed gratitude zip Cnana - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा रविवार को चनाना गांव पहुंचे। जहां पर चनाना के गौरव पथ में जमा होने वाले पानी की समस्या को जिला परिषद की आयोजना समिति की बैठक में उठाने तथा किसानों व ग्रामीणों से जुड़े ,अन्य मुद्दों को भी दमदार तरीके से रखने पर उनका आभार जताया गया। सुंडा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को रखने और उनके समाधान की कोशिश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पंसस सुरेश बड़सरा, जयकरण धींवा, राहुल लांबा, फिरोज खान, प्रदीप जांगिड़, प्रदीप अग्रवाल आदि भी मौजूद थे। इससे पहले सुंडा दो दिन पहले खेत में काम करते वक्त हादसे के शिकार हुए पवनकुमार के परिवार से भी मुलाकात की। पवनकुमार की मृत्यु खेत में काम करते वक्त फव्वारा बदलते हुए 11 हजार की लाइन से फव्वारा छू जाने से करंट से मौत हो गई थी। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार से जो सहायता मिलती है। उसे जल्द से जल्द और अधिक से अधिक दिलाने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खेतों से गुजर रहे बिजली के ढीले तारों को ठीक करवाने और सडक़ों से गुजर रहे तारों के सेफ्टी गार्ड लगवाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे है और हर स्तर पर वे इसकी मांग कर रहे हैं। जल्द ही इस दिशा में या तो कोई कदम निगम उठा लेगा। नहीं तो आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-lifting the villagers expressed gratitude zip Cnana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lifting, villagers, expressed , gratitude , zip , cnana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved