• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस को करो सत्ता से बाहर : सत्ती

Let the Congress out of power save democracy: Satti - Mandi News in Hindi

सुंदरनगर(मंडी)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि कांग्रेस ने देश को 60 साल में जातिवाद के नाम पर बांटा और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल राज करने के बाद भी डॉ. भीम राम अंबेडकर को समान नहीं दिया और जैसे ही देश में भाजपा की सरकार बनी तो संसद में डॉ. भीम राम अंबेडकर का चित्र लगा कर उन्हें सामान दिया गया। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी से बिलासपुर से घोषणाओं व माफिया की सरकार के खिलाफ माफिया सरकार हटाओ अभियान चलाया जाएगा। 22 को कुल्लू मेंए 23 को सरकाघाट में आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक विधायक का मारपीट करने और अधिकारियों को डराने-धमकाने का रोज का काम हो चुका है। सरकार व कांग्रेस को उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। लोकतंत्र का ह्रास हो रहा है, यदि लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह झूठी घोषणा कर प्रदेश की जनता को ठग रहे है। सत्ती ने कहा भारतीय जनता पार्टी 60 सीटों से हिमाचल में चुनाव जीत कर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का धंधा जारों पर चला हुआ है। चाय की दुकानों पर चाय की प्याली कम, पैग ज्यादा मिलते हैं। ऊना की हरोली में तो हेरोइन ने 12 जानें ले ली हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में खनन माफिया हद से ज्यादा सक्रिय है। व्यास नदी, स्वां नदी, पब्बर नदी व कांगड़ा की खड्ड़ों में खनन जारों पर हो रहा है।
टिप्परों ने सडक़ों के हाल बिगाड़ रखे हैं लेकिन सरकार उनके ऊपर लगाम लगाने में पूरी तरह असफल रही है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डा. सिकंदर, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष नितेन कुमार, जिलाध्यक्ष राकेश जंवाल, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, अजय चौहान आदि उपस्थित थे।

[# 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Let the Congress out of power save democracy: Satti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: let, congress, power, save, democracy, mandi news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved