• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कृति भारती की मुहिम यूनिक वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज

जोधपुर। सूर्यनगरी के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक कृति भारती द्वारा पारिवारिक न्यायालय से महज तीन दिन में ही दो मासूम जोड़ों का एक साथ बाल विवाह निरस्त करवाने की अनूठी पहल को अब यूनिक वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बाल विवाह निरस्त की अनूठी साहसिक मुहिम चलाकर कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाने के रिकॉर्ड सहित दो राष्ट्रीय व तीन वल्र्ड रिकॉर्ड कायम कर रखे है। संभवत: देष में पहली मर्तबा बाल विवाह की मुहिम के लिए पांच रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुए हैं। सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी कृति भारती ने गत वर्ष आखातीज से कुछ दिनों पूर्व 16 अप्रैल 2015 को पारिवारिक न्यायालय जोधपुर में दो मासूम जोड़ों की ओर से बाल विवाह निरस्त के लिए वाद दायर किया था। कृति भारती ने परिजनों की काउंसलिंग करने के बाद में पारिवारिक न्यायालय में पैरवी कर तथ्य प्रस्तुत किए। जिसके बाद न्यायाधीष भलाराम परमार ने तीन दिन के भीतर ही 18 अप्रैल 2015 को ही दोनों नाबालिग जोड़ों के बाल विवाह निरस्त का ऐतिहासिक फैसला सुना दिया था।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-Kriti Bharti unique world record drive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kriti bharti, unique, world record , drive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved