• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कान्हा ने उठाया पर्वत, श्रद्धालुओं ने पूजा गोवर्धन को

जयपुर। दीपावली के बाद दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन पूजन किया गया। घर-घर में गौ माता को नहला-धुलाकर सजाया गया। घर-आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना की गई। शहर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में महंत अजंन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया की इस अवसर पर ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। शहर में गोवर्धन पूजा विशेष रूप से पूजा हुई। खासतौर से यादव समाज ने गौ पूजन किया गया। गाय को नहला कर उन्हें विभिन्न रंग से सजाया गया और फिर पूजा की गई। तरह तरह के पकवान बनाए गए और फिर गौमाता को खिलाया गया। गौवर्धन पूजन के दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुध का वितरण नहीं हुआ। बता दें कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय का दूध नहीं निकाला जाता। वहीं रविवार को दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जगमगाती विद्युत एवं दीपक की रोशनी के बीच पटाखे फोड़े गए। आसमान में आतिशबाजी के रंगीन नजारे दिखे। देर रात तक पटाखों के गूॅज शहर में सुनाई देती रही।





यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया

यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े

Web Title-Krishna raised the mountain, pilgrims worship the Govardhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna, raised, mountain, pilgrims, worship , govardhan, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved