जयपुर। राजफैड की प्रबन्ध संचालक डॉ. वीना प्रधान को यहां राजफैड कार्यालय में बुधवार को कृभको के वरिष्ठ राज्य प्रबन्धक अनिल कुमार सिंह ने 80 लाख रुपये का लाभांश का चैक भेंट किया। कृभको के वरिष्ठ राज्य प्रबन्धक सिंह ने बताया कि कृभको द्वारा सदस्य संस्थाओं को 20 प्रतिशत की दर से लाभांश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृभको द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में उर्वरकों का उत्पादन बिक्री और प्रमाणित बीज का प्रसंस्करण कर वितरण किया जा रहा है। राजफैड प्रबन्ध संचालक डॉ. वीना प्रधान ने कृभकों द्वारा लाभांश वितरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर राजफैड एवं कृभको के अधिकारी भी उपस्थित थे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope