• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चुनाव के मामले में नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा

kota news : furore by Nursing college students - Kota News in Hindi

कोटा। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में चुनाव को लेकर छात्रों के दो गुट बन गए। गुटों ने एमबीएस अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। दोनों गुटों के छात्र आमने-सामने भी हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाया। वहीं कार्यवाहक अधीक्षक भी हंगामे को देख ऑफिस से निकल गए। दरअसल, नर्सिंग कॉलेज में 6 माह पहले ही चुनाव हुए थे। छात्रों के एक गुट के अनुसार दुबारा 10 दिसंबर को चुनाव होने थे, लेकिन अब यह कहते हुए चुनाव निरस्त किए जा रहे हैं कि चुनाव एक साल में ही होंगे, जबकि हर बार 6 माह में ही चुनाव होते आए हैं। वहीं दूसरे गुट का कहना है कि चुनाव सभी कॉलेजों के अनुसार होने चाहिए, लेकिन एक गुट जबरन चुनाव करवाना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों गुट अधीक्षक कार्यालय के बाहर पहुंच गए। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से गाइडलाइन के अनुसार चुनाव करवाने की बात कही गई है। इधर, छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिसंबर को चुनाव नहीं हुए तो नर्सिंग कॉलेज में आगे कभी चुनाव नहीं होने दिए जाएंगे। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-kota news : furore by Nursing college students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota news, furore, nursing, college, students, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved