• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैटिंग आर्डर में हो सकता है बड़ा उलटफेर, कोहली कर सकते हैं ओपनिंग

Kohli can opening with england t20 match in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और इंग्लैड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा। मैच को लेकर दूसरे दिन बुधवार को स्टेडियम पहुंचकर टीम इण्डिया ने सुबह के सत्र में जमकर अभ्यास किया। इस बीच पत्रकारों से टीम के कप्तान ने टीम के लिए ओपनिंग किए जाने की बात कहकर सभी को चौका दिया। अभ्यास सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों ने फ़ुटबाल खेलकर की। जिसके बाद टीम इण्डिया के दिग्गजों ने नेट पर जम कर पसीना बहाया। कप्तान विराट कोहली सहित प्रमुख बल्लेबाजों ने बैटिंग प्रैक्टिस की। स्थानीय गेंदबाजों ने भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों की नेट प्रैक्टिस कराई। गेंदबाजां ने भी गेंद से जोर आजमाईश कर अभ्यास किया। प्रैक्टिस सेशन के बाद टीम इन्डिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कान्फ्रेस की। उन्होंने कहा कि इंग्लैण्ड के खिलाफ टेस्ट और वनडे की तरह ही टी-20 मुकाबलों में भी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। टीम में शामिल युवा स्पिनर यदुवेन्द्र चहल और परवेज रसूल आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन कर चुके है। उनसे इन्टरनेशनल मैचों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। एक सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर टी-20 मैचों में वह ओपनिंग भी कर सकते हैं।

[@ ये है इच्छाधारी सांप...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Kohli can opening with england t20 match in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: virat kohli, can opening, with england, t20, match, kanpur, green park , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved