अमृतसर। किरपाल सिंह बडूंगर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का प्रधान नियुक्त किया गया है। एसजीपीसी की साधारण सभा में शनिवार को बडूंगर को नया प्रधान चुन लिया गया। उनको सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। हालांकि इस पर थोड़ा हंगामा भी हुआ। इसके साथ ही एसजीपीसी के अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हो गया। इस दौरान जत्थेदार तोता सिंह ने बडूंगर का नाम प्रधान के लिए सबके सामने रखा। जिस पर बीबी जागीर कौर सहित कई सदस्यों ने इसका समर्थन किया। इस दौरान दो सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर ऐतराज भी जताया। लेकिन थोड़ी देर के हंगामे के बाद सब कुछ ठीक हो गया और बडूंगर के नाम पर सर्वसम्मति बन गई। इसके अलावा बलदेव सिंह कयूमपुरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाबा बूटा सिंह को उपाध्यक्ष और अमरजीत सिंह चावला को महासचिव चुन लिया गया। इससे पहले एसजीपीसी के प्रधान का पद अवतार सिंह मक्कड़ संभाल रहे थे। बडूंगर पहले भी एसजीपीसी के प्रधान रहे हैं। इस समय एसजीपीसी के सदस्यों में किरपाल सिंह बडूंगर ही एक ऐसे शख्स हैं। जिनका ना तो कोई धड़ा है और ना ही वे कभी विवादों में रहे हैं। उन्होंने पहले एसजीपीसी का अध्यक्ष पद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कहने पर छोड़ दिया था। उस समय बादल व गुरुचरण सिंह टोहरा का समझौता हुआ था। प्रधान बनने के बाद किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि उन्हें सेवा का मौका मिला है। जिसे वे बखूबी निभाएंगे।
यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope