• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

भ्रष्टाचार के आरोप पर रिजिजू के विवादित बोल, जूते खाएंगे ऐसे लोग

नई दिल्ली। अरुणाचल के हाइड्रल प्रॉजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सफाई देते हुए खुद को बेकसूर बनाया है। रिजिजू ने कहा कि उनके खिलाफ झूठी खबरें बनाई जा रही है। रिजिजू ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी खबरें प्लांट करने वाले अगर उनके यहां आएंगे तो जूते खाएंगे। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में किरण रिजिजू और उनके एक चचेरे भाई गोबोई रिजिजू (अरुणाचाल में ठेकेदार) का जिक्र किया गया है। हालांकि एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए रिजिजू ने कहा है कि गोबोई नाम का उनका कोई भाई नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक अरुणाचल के सबसे बड़े हाइड्रल प्रॉजेक्ट्स में से एक कामेंग हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रॉजेक्ट में भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NEEPCO) के चीफ विजिलेंस ऑफिसर (सीवीसी) सतीश वर्मा की 129 पेजों की रिपोर्ट में रिजिजू, उनके कथित भाई समेत कॉर्पोरेशन के दूसरे उच्चाधिकारियों का नाम होने की बात कही जा रही है।
-> तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

यह भी पढ़े

Web Title-Kiren Rijiju Dismisses Corruption Allegations Says Those Planting News Against Him Will Be Beaten With Shoes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiren rijiju dismisses corruption allegations, kiren rijiju, planting news against, be beaten with shoes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved