कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। हरियाणा
कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती की माता दर्शना रानी के
निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
सहित अनेक समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा भाजपा नेताओं
ने उनके आवास पर जाकर सांत्वना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट करते
हुए कहा कि अब मां का साया उनके उपर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि परिवार में
मां का दर्जा भगवान जैसा होता है। इसलिए मां के चले जाने पर उनको सामाजिक
जिम्मेवारी से काम करने की जरुरत है।
चेयरमैन की
माता के स्वर्गवास का संदेश मिलते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल
अपने सभी जरुरी कार्य छोडक़र उनके निवास पिहोवा में प्रात: करीब 10 बजकर 30
मिनट पर पहुंचे और दु:खी परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि भगवान
स्वर्गीय दर्शना रानी की आत्मा को शांति प्रदान करे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope