मोहाली।
मंगलवार को सदर खन्ना थाना क्षेत्र में एक शादी में गोली चलने से एक
व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके शव को सिविल अस्पताल मोहाली के शव गृह में देर
शाम रखवाया गया। फेज 6 मोहाली पुलिस चौकी प्रभारी बख्शीश सिंह ने बताया
कि उक्त शादी में गोली चलने से रुलदा सिंह 50 गंभीर घायल हो गया था। खन्ना
के निजी अस्पताल में उपचार के बाद उसे जीएमएसएच 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया
था। जब घायल को लेकर उसके परिजन मोहाली से गुजर रहे थे तो यहां उसने दम तोड़
दिया। जिसके बाद शव को सिविल अस्पताल मोहाली में रखवा दिया गया। अब बुधवार
को इस शव को सदर खन्ना पुलिस के हवाले किया जाएगा। आगे की कार्यवाही खन्ना
पुलिस द्वारा शव को वहां ले जाकर की जाएगी।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope