• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल में आरएसएस, एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

Kerala RSS, ABVP protests against attacks on workers, memorandum - Jind News in Hindi

जींद। केरल में माकपा की सरकार आने के बाद से आर.एस.एस. स्वयंसेवकों, राष्ट्रवादी विचारकों, माकपा सरकार के राजनीतिक विरोधियों एवं हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसक हमलों में वृद्धि के लिए लोकतंत्र बचाओ मंच ने मौजूदा मुख्यमन्त्री की शह को जिम्मेवार ठहराते हुए आज यहां विशाल प्रदर्शन किया । साथ ही उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इन हमलों को रोकने और इन हमलों के शिकार लोगों को मुआवजा एवं पुनर्वास में मदद करने की मांग की है।
लोकतंत्र बचाओ मंच ने कहा कि केरल में लोकतंत्र व मानवता विरोधी नरसंहारी हमले लगातार जारी हैं। खुद मुख्यमन्त्री के संरक्षण में माकपा के नरसंहारी गुंडों ने केरल में अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा की ऐसी ताण्डव मचा रखा है कि जिससे चारों ओर भय व डर का माहौल बना हुआ है कि इंसानियत की रूहें भी कांप उठी हैं।
लोकतंत्र बचाओ मंच, जींद के संयोजक सुशील शास्त्री ने बताया कि आर.एस.एस. एवं माकपा सरकार विरोधी विचारों के कार्यकर्ताओं की हत्याएं व हमलों की घटनाएँ आए दिन हो रही है। केरल में अब तक 250 से अधिक और केवल कन्नूर जिले में 82 कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं की जा चुकी है। सारा देश केरल की इन घटनाओं से क्षुब्ध और आहत है।
लोकतंत्र बचाओ मंच के बनैर पर आज जींद में नेहरू पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक विशाल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में देश के राष्ट्रवादियों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने शिरकत की। प्रदर्शनकारी भारत माता की जय, वन्दे मातरम का उदघोष कर रहे थे। जिला स्तरीय इस प्रदर्शन का नेतृत्व विष्णुदत्त शास्त्री, सुन्दरलाल समाजसेवी, डा. विनोद नरवाना, सोहम आश्रम से स्वामी रामप्रशाद, घनश्याम, शशी दनौदा, सुशील शास्त्री, योगेश ने संयुक्त रूप से किया।
इस प्रदर्शन में स्वदेशी जागरण मंच, सेवा भारती, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भारत विकास परिषद्, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद्, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, आरोग्य भारती, भाजपा किसान मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, बेटी बचाओ अभियान संस्था, घुमन्तू अर्धघुमंतू विमुक्त संघ, अधिवक्ता परिषद् ने भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, प्रदेश महासचिव जवाहर सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल, महिला मोर्चा की जींद शहरी मंडल अध्यक्ष ज्योति रोहिल्ला, जिला उपाध्यक्ष संतोष रधाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसबीर सैनी, उपाध्यक्ष कृष्ण रोहिल्ला, निगरानी कमेटी के विधानसभा संयोजक संदीप गुंसाई आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Kerala RSS, ABVP protests against attacks on workers, memorandum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kerala rss, abvp protests against attacks on workers, memorandum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved