जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जयपुर दौेर को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को कहीं भी आने जाने का अधिकार है। लेकिन जहां नोटबंदी के बाद पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। वहीं दूसरी ओर कुछ तथाकथित नेता इसका भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने भारी बहुमत देकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। उन्हें दिल्ली की जनता की सेवा करनी चाहिए। ना कि राजनीतिक हित साधने के लिए देशभर में घूम घूम कर भ्रामक प्रचार करें। वे नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया के भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीतिक पार्टी है। जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी भी दी जाती है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर से आए सैकड़ों-हजारों कार्यकर्Ÿााओं को सम्बोधित भी किया। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
मैं बीजेपी-आरएसएस से नहीं डरता : राहुल गांधी
इस घर में 19 मार्च को रूका था अमृतपाल, पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार
सोनीपत में कुट्टू का आटा खाने से 250 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
Daily Horoscope