तीन दिन की विदेश यात्रा पर निकले अरविंद केजरीवाल की बतौर मुख्यमंत्री
पहली विदेश यात्रा है। केजरीवाल 5 सितंबर को वापस लौटेंगे।
वेटिकन सिटी में 4 सितंबर को पोप सेंट फ्रांसिस मदर टेरेसा को संत घोषित
करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में टाटा स्टील की नौकरी छोडने के बाद
मदर टेरेसा की संस्था मिशनरी ऑफ चैरिटी के लिए कोलकाता में 1992 में काम
किया था। इस संस्था के साथ केजरीवाल का जुडाव बना हुआ है। केजरीवाल के साथ
आप नेता कुमार विश्वास भी गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि कुमार विश्वास
अपना खर्च खुद उठा रहे हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope