मंडी। भाजपा चार्जशीट पर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि यह झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह सब लोगों को गुमराह करने के लिए जारी की गई है। कांगड़ा रैली से लौटकर गांधी भवन मंडी में जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक शर्मा के पद ग्रहण अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कौल सिंह ने अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि आशा वर्कर नियुक्ति में घोटाला हुआ है मगर घोटाला क्या है यह नहीं बताया। कांग्रेस ने 2007 में इसकी योजना बनाई थी मगर सरकार चली गई और भाजपा ने इस पर कुछ नहीं किया। जब कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आई तो उन्होंने केंद्र से मामला उठाया और प्रदेश में 7650 आशा वर्करों की नियुक्ति करवाई। यह बकायदा साक्षात्कार से हुई। भाजपा को तो यह दु:ख है कि इन इतनी सारी महिलाओं को नौकरी कैसी मिल गई।
आइजीएमसी में आक्सीजन सप्लाई के बारे में भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह मामला तो कोर्ट में भी गया था, वहां याचिका दायर करने वाले को फटकार मिली और 20 हजार रुपए जुर्माना भी भरना पड़ा। इसके सही टैंडर हुए हैं जो कोर्ट ने भी सही ठहराए हैं। दवाईयों के बारे में भी आरोप झूठे हैं। संसार भर में एक लाख करोड़ की दवाईयां बनती हैं जिनमें 31 प्रतिशत हिमाचल में तैयार होती है, इनके सैंपल लिए जाते हैं जहां फेल हुए हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। करोड़ों की दवाईयां संसार के 61 मुल्कों में भेजी जा रही हैं, प्रदेश को पैसा मिल रहा है मगर भाजपा को इसमें घोटाला नजर आ रहा है। सरकार लोगों को सस्ती व नि:शुल्क दवाईयां दे रही है जो भाजपा को खटक रहा है। [@ 44 निजी विश्वविद्यालयों के लिए कोई आयोग नहीं, 31 और खुलने को तैयार]
कौल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ठीक बोलते हैं कि यह चार्जशीट रद्दी है और कूड़ादान में फेंकने लायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही है। सत्ता में आने का सपना भूल जाए। मोदी लहर जा चुकी हैए अब प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को लगाई फटकार : पूछा-कोटा में ही क्यों आत्महत्या? इसको रोकने के लिए अब तक क्य किया?
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 769 अंक उछला
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार के साथ, नहीं होनी चाहिए राजनीति : तेजस्वी यादव
Daily Horoscope