राजसमंद। भाजपा ने सुराज संकल्प यात्रा चारभुजा जी से ही शुरू की थी। और आज इनकी मेहरबानी से ही राजस्थान और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। अब भाजपा ने पूरे देश में विकास की गंगा शुरू की है। साथ ही भ्रष्टाचार भी लगाम लगी है। ये कहना है गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का। वे सोमवार को चारभुजा जी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपा मंडल की ओर से हुए दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भी उन्होंने शिरकत की। जहांा उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिवाली से सभी को गरीबों की मदद के लिए आगे आने और उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताने का संकल्प लेना होगा। तभी प्रदेश में गरीबों को पूरी मदद मिल सकेगी। इस मौके पर राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व चेयरमैन अशोक राका, चारभुजा सरपंच नाथूलाल गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, हरीसिंह राव, पूर्व जिला परिषद सदस्य ललित कुमार चोरड़िया, पूर्व सरपंच हीरालाल गुज्जर और अनूप सिंह सहित कई भाजपा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope