श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुराने श्रीनगर शहर में शुक्रवार को पाकिस्तानी
झंडे लहराने वाले नौजवानों की सुरक्षा बलों से झडप हो गई। जुमे की नमाज के
बाद इन नौजवानों ने सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया। [# आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
एक पुलिस अधिकारी ने
बताया कि शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म
होने के बाद अपने चेहरों पर नकाब डाले कुछ नौजवान हरे और सफेद रंग के
पाकिस्तानी झंडे लहरा रहे थे। दर्जनों नौजवान नारेबाजी भी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि नौजवानों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर भी फेंके।
उपद्रवियों को खदे़डने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और
लाठियां चलाई। अधिकारी ने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक झडप जारी थी,
लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि उत्तर
कश्मीर और दक्षिण कश्मीर में भी पत्थरबाजी की खबरें हैं।
आज 2 अध्यादेश ला सकती है सरकार, 12 साल तक की बच्ची से रेप पर मौत की सजा
महाभियोग: क्या पुख्ता है CJI पर विपक्ष के आरोप? फैसला लेने में लगेगा समय
FIU की रिपोर्ट, नोटबंदी के बाद देश के बैंकों में मिले सबसे ज्यादा जाली नोट
Daily Horoscope