• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत केसरी बना कासनी का भोले पहलवान

Kasani gram wrestler Bhole Got to respect  Bharat Kesari - Jhajjar News in Hindi

झज्जर (श्याम)। गांव कासनी के भोले पहलवान ने पंजाब में आयोजित हुए भारत केसरी दंगल में पहला स्थान प्राप्त कर खिताब पर कब्जा किया। तीन दिन तक चले इस दंगल में भोले पहलवान ने अपने सभी विरोधियों को पटखनी देते हुए दो लाख नकद व एक गदा ईनाम में जीत प्रतियोगिता पर कब्जा किया।

भोले पहलवान ने दंगल के दौरान 6 कुश्तियां लड़ी और सेमीफाईनल में उसने भारत कुमार सुनील जिरकपुर बामलिया को पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। फाईनल मुकाबले में भोले पहलवान ने भारत केसरी प्रवेश लडरावण को 8-6 से पराजित कर गांव व जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले भी भोले पहलवान कई बार भारत के लिए मैडल जीत चुका है।

भोले पहलवान ने जूनियर एशिया चैम्पियनशिप में गोल्ड व वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा यह खिलाड़ी भारत कुमार का खिताब भी अपने नाम कर चुका है। भोले पहलवान की इस उपलब्धि पर उसके गुरू द्रोणाचार्य कैप्टन चांदरूप ने उसे बधाई दी है और भविष्य में भी मैडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित ङ्क्षकया। भोले पहलवान का सपना है कि वह देश के लिए ओलम्पिक से मैडल जीते। भोले पहलवान की इस उपलब्धि पर साथी पहलवानों तथा ग्रामीणों ने भी खुशी व्यक्त की है।

[@ हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Kasani gram wrestler Bhole Got to respect Bharat Kesari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kasani, gram, wrestler, bhole, got to respect, bharat kesari , , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhajjar news, jhajjar news in hindi, real time jhajjar city news, real time news, jhajjar news khas khabar, jhajjar news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved