तरनतारन। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है पंजाब में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। साथ नेताओं के जुबानी हमले भी तेज हो रहें। अब आप के सांसद और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद से पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने बादल परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में काका (सुखबीर सिंह बादल) और साला (बिक्रम सिंह मजीठिया) बापू (प्रकाश सिंह बादल) का नाम पूरी तरह से बदनाम कर देंगे। [@ Punjab election- टिकटों में दिखा कांग्रेंस और अकालियों का परिवारवाद ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उन्होंने कहा, काका और साला बड़ा नाम करेगा और बापू को बुढ़ापे में बदनाम करेगा। मान यहीं नहीं रुके उन्होंने पंजाब की राजनीति के भीष्मपिता कहे जाने वाले कहा कि सीनियर बादल को जहां वृद्धाश्रम की जरूरत है, वहीं किए पापों का हिसाब देने के लिए जेल की हवा खानी पड़ेगी। मान तरनतारन के झब्बाल से आप उम्मीदवार पद्मश्री पहलवान करतार सिंह के पक्ष में आयोजित रैली में बोल रहे थे।
मान ने रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसवाइएल मुद्दे पर घडिय़ाली आंसू बहाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के लोगों को पहले यह बताएं कि उन्होंने नगर की खुदाई के लिए प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चांदी की कस्सी किस हैसियत से सौंपी थी और अब किस मुंह से खुद को पंजाब के पानी का रक्षक बता रहे हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope