नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को
नोबेल पुरस्कार के रूप में मिले मेडल की चोरी हुई प्रतिकृति बरामद कर ली
है। इसे चोरों ने सात फरवरी की रात उनके घर से चुरा लिया था। चोरों ने
सत्यार्थी के दक्षिण दिल्ली में अलकनंदा इलाके में स्थित उनके आवास से
नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति के साथ-साथ प्रशस्ति प्रमाण-पत्र व अन्य कीमती
सामान भी चुरा लिया था।
दिल्ली पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व)
रोमिल बानिया ने बताया, ‘नोबेल शांति पुरस्कार की प्रतिकृति, कुछ आभूषण,
लैपटॉप और अन्य कीमती सामान शनिवार रात बरामद कर लिए गए। इस संबंध में तीन
व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।’ सूत्रों के अनुसार, नोबेल प्रशस्ति
प्रमाण-पत्र हालांकि अभी बरामद नहीं हो सका है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope