• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ज्वाली में स्थापित हुए विकास के नए आयाम : नीरज

Jwali were established new dimensions of development: Neeraj - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। ज्वाली मिनी सचिवालय कार्यालय में 33 लाख 39 हजार की लागत से स्थापित अग्निश्मन केन्द्र का उद्घाटन मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) नीरज भारती ने किया तथा अग्निश्मन वाहन को भी जनता को समर्पित किया। इसके उपरांत नीरज भारती ने सरोला खड्ड पर लगभग 50 लाख रूपये नवनिर्मित पुल जनता को समर्पित किया। उन्होंने सरोला में उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर समस्याओं का मौक पर निपटारा कर शेष के समाधान के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा की दुरकाटी सरस्वती महिला मण्डल के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में अग्निश्मन केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अग्निसुरक्षा की बेहतर सुविधायें प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि इससे ज्वाली व फतेहपुर उपमंडल की 110 पंचायतों की 2 लाख से अधिक जनसंख्या तथा ज्वाली नगर पंचायत के 9 वार्डों को लाभ होगा। उन्होंने इस अग्निशमन केंद्र के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की ज्वाली में चहंुमुखी विकास हुआ है। इस अवसर पर नीरज भारती ने ज्वाली ने चिल्ड्रन पार्क के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा। उन्होंने कहा की अग्निशमन विभाग के टैंक और पानी की पाइपों के लिए 40 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा ज्वाली विधान सभा क्षेत्र में अनेक स्कूल अपग्रेड किये गये हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां में महाविद्यालय का सबसे अधिक लाभ स्थानीय लड़कियों को हुआ है। इस दौरान ज्वाली अस्पताल का सिविल अस्पताल के रूप में विस्तार हुआ है जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में सड़को के विस्तारए पेयजल के साथ ही अनेक विकास कार्य कार्यन्वित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर नगरपंचायत की अध्यक्षा पुष्पा देवी, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष तिलक रपोत्राए नगरपंचायत ज्वाली से पार्षद सुरेन्द्र सिन्धाए पार्षद जगपाल, अश्वनी कुमार समाज सेवक, इंटक अध्यक्ष राकेश केसी, पार्षद राजेश्वर हैपी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Jwali were established new dimensions of development: Neeraj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jwali, established, dimensions, development, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved