• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनआरआई जुझार सिंह को मिला इंसाफ

Justice Singh had NRI Jujar - Shaheed Bhagat Singh Nagar News in Hindi

नवांशहर। चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर बसे गांव लंगड़ोया के एक एनआरआइ द्वारा कृषि भूमि में कामर्शियल निर्माण को ग्रेटर लुधियाना एरिया डवलपमेंट अथारिटी (गलाड़ा) के आदेशों पर अवैध करार देते हुए गिराने की प्रक्रिया प्रशासन की मौजूदगी में शुरू की गई। कई महीनो से एनआरआइ जुझार सिंह अपनी शिकायत को लेकर हर अधिकारी के दरवाजे पर गया लेकिन एनआरआई की शिकायत पर देर से सही पर उसे आज इंसाफ मिल ही गया। एनआरआई की शिकायत पर गौर करते हुए एनआरआइ आयोग चंडीगढ़ के दिशा-निर्देश पर की गई है। इमारत के निर्माणकर्ता एनआरआइ सुरेंदर सिंह के पिता जरनैल सिंह उर्फ मौजी ने बताया कि वह विदेश में होने कारण उक्त केस दौरान कमिशन के पास अपना पक्ष नहीं रख सके। अब कानूनी सहारा लेने के लिए वे पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर करेंगे। कनाडा में रह रहे लंगड़ोया निवासी जुझार सिंह ने पड़ोसी एनआरआइ जरनैल सिंह मौजी के बेटे जो अमेरिका में रह रहे है, द्वारा कथित तौर से रोपड़-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर, जमीन लेकर निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने साथ लगती गली की रजिस्ट्री भी करवा कर गली पर कब्जा कर उनके घर का रास्ता बंद करने के लिए प्रयास किया था। वहीं इस संबंध में पुलिस के पास धक्के खाता रहा पर उसे इंसाफ नहीं मिला। फिर उसने अदालत की शरण में जा कर अदालत से स्टे को हासिल करने बाद भी उक्त व्यक्ति ने निर्माण नहीं रोका। उसके बाद भी लगातार निर्माण करता रहा। सुरेंदर सिंह ने अदालत की भी अवमानना की। जुझार सिंह ने बताया कि जिस रास्ते को वे बीते 15 वर्ष से इस्तेमाल करते आ रहे थे, बीते वर्ष जब वे विदेश में थे तो प्लाटों के लिए रोपड़-नवांशहर मुख्य मार्ग से छोड़े 18 फीट के रास्ते उक्त लोगों ने जेसीबी से उखाड़ दिया। उनके पड़ोसी सुरजीत कौर व गांव के अन्य लोगों की मौजूदगी में उक्त लोगों से माफीनामा लिखवाते हुए आगे से इस जमीन पर कब्जा करने की बजाए इसके नुकासन की भरपाई के साथ बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का लिखित समझौता किया था। कुछ समय बाद फिर उक्त लोगों ने अपने मकान की छत को गली की तरफ बढ़ाना शुरू कर दिया। उनके घर के गेट के आगे छत को दस फीट तक बढ़ाते हुए शौचालय बना दिए।उन्होंने एनआरआइ थाने में भी शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कोई इंसाफ नहीं दिलाया। उन्होंने एनआरआई कमिशन में शिकायत दर्ज करवा दी। कमीशन की ओर से गलाड़ा से उक्त हो रहे निर्माण संबंधी रिपोर्ट मांगी गई तो पता चला कि निर्माण कर्ता ने कोई अनुमति ही नहीं ली। वहीं नियमों का उल्लंधन कर इमारत का निर्माण किया जा रहा है। 15 नवंबर को गलाड़ा के प्रसासक कंवलप्रीत बराड़ ने नियमों का उल्लंघन कर हो रहे निर्माण को गिराने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को संबंधित लोगों को नोटिस थमा दिया और वीरवार सुबह ही अवैध निर्माण को गिराने के लिए पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया। इसमें गलाड़ा के एसडीओ, ईओ व जेई मौजूद रहे। नवांशहर के नायब तहसीलदार संजय शर्मा, थाना सदर नवांशहर के प्रभारी जोगिन्दर पाल , चौकी जाड़ला के प्रभारी बलविंदर सिंह , पटवारी रमन कुमार, कानूनगो गुरनेक सिंह आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

यह भी पढ़े

Web Title-Justice Singh had NRI Jujar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: justice singh had nri jujar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shaheed bhagat singh nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved