• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रक्तदान और अंगदान कर नया जीवन दें - जस्टिस रस्तोगी

justice rastogi says that give new life to blood donation and organ donation - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस अजय रस्तोगी ने लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज समाज को रक्तदान की बेहद जरूरत है और इसे बनाया नहीं जा सकता। रक्त को सिर्फ हमारा मानव शरीर ही बना सकता है। ऐसे में अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। जिससे जरुरतमंदों की मदद की जा सके। रस्तोगी गुरुवार को होटल हॉलिडे इन जयपुर में फ्रेण्ड्स क्लब की ओर से आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान को एक महाअभियान बनाना चाहिए। इस अवसर पर जस्टिस प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज में रक्तदान के साथ-साथ अंगदान के प्रति भी जागरुकता फैलाने की जरूरत है। शिविर का आयोजन महावीर स्कूल के 1983 बैच के फ्रेन्ड्स क्लब की ओर से रोटरी क्लब की सहभागिता से अग्रसेन ब्लड बैंक के सौजन्य से किया गया। रक्तदान शिविर में फ्रेन्ड्स क्लब एवं रोटरी क्लब के सदस्य एवं उनके परिवारजनों ने तथा होटल के कार्मिकों ने उत्साह से भाग लिया। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग

यह भी पढ़े

Web Title-justice rastogi says that give new life to blood donation and organ donation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, news, rajasthan, justice, rastogi, life, blood, donation, organ, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved