• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जस्टिस खेहर बने देश के पहले सिख CJI

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायधीश के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में खेहर को पद की शपथ दिलाई।
खेहर न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर के स्थान पर इस पद पर नियुक्त हुए हैं। खेहर देश के 44वें और पहले सिख प्रधान न्यायधीश हैं।

उनका कार्यकाल सात महीने से थोड़ा अधिक होगा। न्यायमूर्ति खेहर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने 16 अक्टूबर को 99वें संविधान संशोधन कानून और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति कानून 2014 को ‘असंवैधानिक’ करार दिया था। उस संविधान पीठ के फैसले को न्यायमूर्ति खेहर ने ही लिखा था।

[@ ISISकर सकता है UKमें केमिकल हमला]

यह भी पढ़े

Web Title-Justice Jagdish Singh Khehar Sworn in as 44th Chief Justice of India at president house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: justice jagdish singh khehar, 44th chief justice of india, president house, justice js khehar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved