• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जूनियर राष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के खाते में 30 पदक

Junior national freestyle wrestling competition Haryana wrestlers received about 30 medals - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। बिहार के पटना में आयोजित हुई 36वीं लडक़ों की जूनियर राष्ट्रीय फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता और 19वीं लड़कियों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया है। इसमें हरियाणा के पहलवानों ने करीब 30 पदक प्राप्त किए। जिसमें फ्री स्टाइल में लडक़े व लड़कियों और ग्रीको रोमन इवेंट में लडक़ों ने 12 स्वर्ण, 6 रजत, 12 कांस्य पदकों पर अपना कब्जा जमाया। फ्री स्टाइल इवेंट में हरियाणा चैंपियन, दिल्ली रनरअप, एसएससीबी तीसरे स्थान पर रही। वहीं फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अशोक ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और नवीन ने 55 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक, जयभगवान ने 60 किलोग्राम में रजत व नवीन ने कांस्य पदक जीता। वहीं दीपक पूनिया ने 84 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और विक्की ने 96 किलोग्राम वर्ग में रजत प्राप्त किया। वहीं पुष्पेंद्र ने 120 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और मोहित ने कांस्य पदक मिला। ग्रीको रोमन इवेंट में हरियाणा चैंपियन, एसएससीबी रनरअप, दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। वहीं ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में मनीष ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक व सोनू ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, मनीष ने 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य और आशू ने 66 किलोग्राम वर्ग में रजत व दिनेश ने कांस्य पदक जीता। वहीं अमित ने 74 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, आहन ने कांस्य पदक जीता। सुनील ने 84 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और दीपांशु ने 96 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक और सतीस ने 120 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
लड़कियों भी रही आगे, दिखाया अपना दमखम:
महिला वर्ग में हरियाणा चैंपियन, यूपी टीम रनरअप व पंजाब टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही लड़कियों में मनीषा ने 44 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण व रिंकू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं सृष्टि ने 48 किलो ग्राम वर्ग में स्वर्ण और साक्षी ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं 55 किलोग्राम वर्ग में रीना ने स्वर्ण व मोनिका ने रजत और 59 किलोग्राम में मंजू कुमारी ने स्वर्ण व निशा ने कांस्य पदक जीता। 63 किलोग्राम वर्ग में टीना रजत व मनीषा ने कांस्य व 67 में पूजा ने कांस्य पदक और 72 किलोग्राम में पूजा ने स्वर्ण पदक व नूतम शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Junior national freestyle wrestling competition Haryana wrestlers received about 30 medals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: junior national freestyle wrestling competition haryana wrestlers received about 30 medals, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved