• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिर से थामा हाथ नई जिदंगी के लिए1

Joined hands again to new life - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। सनातन धर्म सेवा संस्थान की ओर से पहली वार विधवा,विधुर एवं तलाकशुदा विवाह समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन पंचायत समिति के परिसर में किया गया। आयोजित समारोह में वैदिक रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। समारोह में सभी जातियों के आधा दर्जन से अधिक जोड़ों का पुनर्विवाह कराया गया। विवाह समारोह में वर-वधु के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। समारोह की आयोजिका मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि विधवा, विधुर और तलाक शुदा होना कोई अभिशाप नहीं हैं, ऐसे में इन लोगों के जीवन में खुशियां और इनके जीवन में फिर से रंग भरने का कार्य हम सभी ने मिलकर किया हैं। समारोह में पहुंचे अतिथियों समारोह कि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत ही नहीं ऐसे लोगो के जीवन बदल कर जिन्दगी में नई शुरुआत की हैं। समारोह में संस्थान की और सभी जोड़ो को जरुरत का सभी सामान उपहार स्वरूप भेट किया। समारोह में सैकड़ो लोग वर-वधु को आर्शीवाद देने पहुंचे। यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस
यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

यह भी पढ़े

Web Title-Joined hands again to new life
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur news, joined, hands, marriage, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved