• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सडक़ पर खून सनी मिली महिला, हत्या की आशंका

jodhpur news : woman dead body found on the road - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। पुलिस लाइन के पास स्थित पशु चिकित्सालय के नजदीक सोमवार को एक महिला की लाश मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। महिला के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रातानाड़ा थानाधिकारी रमेश कुमार के अनुसार सुबह एक महिला का शव पशु चिकित्सालय के पास पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

शव की शिनाख्त फलौदी हाल रातानाड़ा हरिजन बस्ती निवासी बाली देवी (35) पत्नी आत्माराम हरिजन के रूप में हुई। उसके गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे और गले से खून बह रहा था। पड़ताल में खुलासा हुआ कि महिला लगभग सात साल पहले ही अपने घर से चली गई थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह रातानाड़ा इलाके में अकेले ही घूमती रहती थी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

इंदिरा गांधी जैसी ‘मर्दानगी’ व गजब की समझ रखने वाली थीं जयललिता

यह भी पढ़े

Web Title-jodhpur news : woman dead body found on the road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur news, woman, dead, body, found, road, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved