जोधपुर। राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने बीएसएफ राजस्थान सीमांत मुख्यालय में सीमा प्रहरियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। बीएसएफ के सभागार में सांसद खन्ना ने रोचक कथाओं और दृष्टांतों के माध्यम से पानी का महत्व समझाया और पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि यदि जनमानस इसी प्रकार से पानी की बर्बादी करता रहा और समय रहते जल-संरक्षण नहीं किया तो विश्व में पानी का संकट हो जाएगा। पानी की समस्या इतनी गंभीर है कि इसके लिए विश्वयुद्ध भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन कम से कम एक लीटर पानी बचाना चाहिए।
इस दौरान बीएसएफ सीमांत आईजी डॉ. बीआर मेघवाल ने खन्ना को जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डीआईजी अश्विनी कुमार, डीआईजी रवि गांधी ने सांसद खन्ना का स्वागत किया।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope