• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जींद जनसभा की तैयारियों के लिए 7 सितंबर को होगी बैठक

Jind rally will be on September 7 meeting of the preparations - Sonipat News in Hindi

राई/सोनीपत। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने कहा कि जींद में होने जा रही मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर की जनसभा की तैयारियों के लिए 7 सितंबर को बहालगढ़ स्थित हन्नी स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव करेंगे, जिसमें जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। बैठक की तैयारियों के लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत मंगलवार को अपने कार्यालय में राई हलके के मंडलाध्यक्षों एवं गणमान्य व्यक्तियों की मीटिंग को संबोधित कर रही थी। बैठक में राई के तीनों भाजपा मंडलाध्यक्षों रिजकराम, डा. विनोद दहिया व अरूण चौहान सहित जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, लोकेश त्यागी तथा सत्यनारायण आंतिल आदि मौजूद थे। बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि सांयकाल 04:00 बजे हन्नी स्कूल बहालगढ़ में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Jind rally will be on September 7 meeting of the preparations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, rally, september, 7, meeting, preparations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, , sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved