• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जाट आरक्षण : बातचीत के लिए सरकार का रवैया ठीक नहीं-मलिक

Jat Reservation: The Governments attitude-Malik talks - Rohtak News in Hindi

रोहतक। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान यशपाल मलिक ने कहा है कि हरियाणा सरकार जाटों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार के रवैये के कारण वार्ता कामयाब नहीं हो रही है। रोहतक। अ‍खिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष स‍मिति के प्रधान यशपाल मलिक ने कहा कि हरियाणा सरकार समानता से काम नहीं कर रही है आैर उसका रवैया सही नहीं है। यही कारण है कि जाट आरक्षण सहित अन्य मांगों पर बातचीत सिरे नहीं चढ़ रही है। जाटों के खिलाफ गलत धाराएं आंदोलन के दौरान लगाई गई हैं। उन्‍होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले साल जाट आंदोलन को लेकर निर्दोष लोगों को जांच किए बिना जेलों में बंद कर दिया। जाटों को आंदोलन में हुए हिंसा से हुए नुकसान पर मुआवजा देने में भी भेदभाव किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि अन्‍य लोगों को कम नुकसान पर ज्यादा मुआवजा दिया गया। दूसरी ओर जाटों को काफी नुकसान के बावजूद उचित मुआवजा नहीं मिला।
यशपाल मलिक ने कहा कि सोमबीर जसिया पर प्रधानमंत्री को धमकी देने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन इसमें देशद्रोह नहीं धमकी की भादसं की धारा 506 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा सरकार जाट समाज के लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रही है।
उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं को बचाने में लगी है। सांसद राजकुमार सैनी को खुला छोड़ रखा है। राजकुमार सैनी और सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ फरवरी 2016 हिंसा मामले में जांच होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जाट समुदाय अपने साथ हो रहे भेदभाव को बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

[ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Jat Reservation: The Governments attitude-Malik talks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jat reservation the governments attitude-malik talks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved