रोहतक। शहीदे आजम भगत सिंह के 110वीं जयंती पर इंडिया गेट से शुरू हुई जाट संकल्प यात्रा मंगलवार को रोहतक शहर पहुंची। यात्रा पंजाब के हुसैनीवाला तक जाएगी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक इस यात्रा की अगुवाई कर रहे है। उनका कहना है कि यदि पंजाब, यूपी, उत्तराखंड के चुनाव से पहले हरियाणा के जाटों को न्याय नहीं मिला और पंजाब के जाट को आरक्षण और केंद्र में जाटों को आरक्षण नहीं मिला इसलिए भाजपा के विरोध में जाट समुदाय वोट करेगा। यह यात्रा हरियाणा से होते हुए पंजाब में जाटों को जागरूक करेगी। कानून व्यवस्था के चलते प्रशासन ने यात्रा को दिल्ली बाई पास के पास ही रोक दिया। मगर गतिरोध को देखते हुए पांच गाडिय़ों को शहर में आने की अनुमति दी गई है।
आईटी के छापे में मिला 23 करोड़ का कोयला, कारोबारी पावर प्लांटों को सप्लाई नहीं कर रहा था
निक्की यादव हत्याकांड - दिल्ली की अदालत ने आरोपी गहलोत की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Daily Horoscope