फतेहाबाद। जिले के गांव ढाणी गोपाल के चौंक के पास शुक्रवार को धरने के छठे दिन प्रशासन की ओर से जाटों को प्रचार की अनुमति दे दी गई। जिसके बाद शुक्रवार को जाटों की ओर से गांवों स्तर पर प्रचार अभियान शुरू किय गया। जाटों की ओर से 28 जनवरी को प्रचार के लिए अनुमति आवेदन प्रशासन को किया गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नही दी जा रही थी। जिसके बाद जाटों की ओर से प्रशासन को बिना अनुमति के प्रचार करने की चेतावनी दी गई। तब जाकर जिला प्रशासन से प्रचार की अनुमति दी और जाटों की ओर से गांवो स्तर पर प्रचार शुरू किया गया। जाट नेता सूबे सिंह ढाका ने बताया कि गांव स्तर पर जाकर वह 36 बिरादरी के लोगों को जागरूक कर रहे है ओर आने वाले एक या दो दिनों मे भट्टू ईलाके में भी जाटों का धरना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि उनके नेता का आदेश आते ही धरनों की संख्या बढा दी जाएगी इसके लिए उनकी ओर से सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। [@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
व्ही दूसरी ओर जाट आदोलन के चलते सीरआपीएफ की एक टुकडी फतेहाबाद पहुंच चुकी है और आज उसके द्वारा पुलिस के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया गया। प्रशासन की ओर से एक टुकडी की मांग की गई थी। जिसके बाद सीआरपीएफ के 100 जवानों को फतेहाबाद मे भेजा गया है।
केसीआर ने मुझे बीआरएस को एनडीए में शामिल करने का अनुरोध किया था : पीएम मोदी
भाजपा ने कांग्रेस और न्यूजक्लिक के चीन कनेक्शन पर उठाया सवाल, गांधी परिवार को बताया 'चाइनीज गांधी'
पारुल ने चीन में लहराया तिरंगा, 5,000 मीटर की रेस में जीता गोल्ड
Daily Horoscope