• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल स्वावलंबन अभियान मेंं 66 शहर शामिल

jal Swavalamban campaign in 66 cities - Jaipur News in Hindi

जयपुर सितम्बर। राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण में शामिल 4200 गांवों के वाटरशेड के शत प्रतिशत क्षेत्र का सर्वे सुनिश्चित करें।

वेदिरे गुरुवार को यहां सचिवालय में जिला कलक्टर्स के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। उन्हाेंने विभागों द्वारा किये गये प्री-सर्वे डेटा का उपयोग कर डीपीआर तैयार करने तथा सभी कार्यों की जिओ टेगिंग करने के निर्देश दिये। उन्हाेंने सूखे हैण्डपम्पों की जिओ टेगिंग करवाने के निर्देश दिये। जिससे इन सूखे हैण्डपम्पों के आस-पास वर्षा जल पुनर्भरण के स्रोत बनाकर इन्हें रिचार्ज किया जा सके। वेदिरे ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 66 शहरों को शामिल किया गया है। छोटे शहरों में जल संरक्षण कार्यों को एक वर्ष में तथा बडे़ शहरों में इन कार्र्याें को तीन वर्ष में पूर्ण किया जायेगा। कृषि विभाग को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में शामिल गांवों में बून्द-बून्द (ड्रिप) सिचांई एवं फव्वारा सिंचाई लागू करवाने तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के अनुरूप फसल लेने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिये। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ओ.पी. मीना ने कहा की जल संरक्षण गांव और शहर सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की भावना एवं उद्देेश्यों का प्रचार प्रसार करने तथा आम जन को अभियान से जोड़ने के लिए जन-मानस के दृष्टिकोण में बदलाव लाने के निर्देश दियेे। उन्होंने अभियान के प्रथम चरण की ऎतिहासिक सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया और द्वितीय चरण की अच्छी तैयारी करने के निर्देश दिये।
वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एन.सी. गोयल ने बताया कि इस वर्ष 26 लाख 50 हजार पौधे लगाये जा चुके हैं और उनकी सार-सम्भाल की उचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया की आगामी वर्षों में भी वृक्षारोपण के लिए पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-jal Swavalamban campaign in 66 cities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jal, swavalamban, campaign, 66, cities in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved